फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over water shortage

पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over water shortage
उधमपुर। पानी की किल्लत से जूझ रहे पंचायत संसू के वार्ड तीन के लोगों ने वीरवार को बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए स्थानीय निवासी एवं एनजीओ प्रयास एक नई दिशा के चेयरमैन पवन देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई प्रकार की जनहित योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव इनका जरूरमंदों को लाभ नहीं मिल पाता है। संसू गांव में पानी की अत्याधिक किल्लत है, जिसे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव में दो हैंड पंप लगाए जाने हैं। लेकिन इनमें से एक पंप ऐसे स्थान पर लगाए जाने की योजना है जहां गांववासियों को किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

इसलिए उनकी मांग है कि इन पंपो को लोगों की मांग व फायदे को ध्यान में रखकर लगाया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर आज वह बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह से मिलने पंहुचे थे। वहीं बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने उनसे मुलाकात कर आश्वस्त किया कि वी अपनी पूरी टीम के साथ गांव को दौरा कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed