{"_id":"62c34d1970c22143a412807b","slug":"amarnath-yatra-udhampur-news-jmu2632969175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : तीन दिन में 1500 श्रद्धालुओं के बने आरएफआईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : तीन दिन में 1500 श्रद्धालुओं के बने आरएफआईडी कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने रेलवे स्टेशन उधमपुर में रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) के तीन काउंटर बनाए हैं। तीन दिन के अंदर ही यहां से 1500 से ज्यादा अमरनाथ यात्रियों के आरएफआईडी बनाए जा चुके हैं। इससे पहले यह सुविधा रेलवे स्टेशन जम्मू और एयरपोर्ट जम्मू पर थी।
अमरनाथ यात्रा में पहली बार मिनिस्ट्री आफ इलेक्ट्रिक एंड इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी की तरफ से आरएफआइडी कार्ड की सुविधा को शुरू किया गया है। इस कार्ड के जरिये अमरनाथ यात्री के रूट पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ अमरनाथ यात्री की भी पूरी जानकारी रहेगी। देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेनें उधमपुर से होकर कटड़ा की तरफ जाती हैं। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में अमरनाथ यात्रियों ने पंजीकरण करवाने के बाद ट्रेन की बुकिंग उधमपुर तक करवाई है। यह लोग जम्मू में भगवती नगर जाने के बजाय उधमपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर वाहन की व्यवस्था कर यात्रा के लिए रवाना होते हैं।
रोज सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
दो दिन पहले ही यह काउंटर स्थापित किया गया था। अब हर रोज सैकड़ों की संख्या में अमरनाथ यात्रियों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यह सुविधा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शुरू की गई है। इससे अमरनाथ यात्री को ट्रैक करना आसान होगा। आपात स्थिति में भी अमरनाथ यात्री तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ अमरनाथ यात्री को भी सही रूट की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
पंजीकरण की जांच के बाद की जा रही केवाईसी
कर्मचारियों ने बताया कि आज इस काउंटर का तीसरा दिन था और तीन के अंदर 1500 से अधिक अमरनाथ यात्रियों के आरएफआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं। मौके पर ही अमरनाथ यात्रियों के पंजीकरण की जांच के बाद केवाईसी की जा रही है और कार्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन कार्ड के जरिये ही अमरनाथ यात्री आगे की यात्रा कर रहे हैं।