फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Akhtar Hussain Khokha became the Senior District Vice President

अख्तर हुसैन खोखा बने वरिष्ठ जिला उपप्रधान

विज्ञापन
Akhtar Hussain Khokha became the Senior District Vice President
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी की बैठक का आयोजन शनिवार को हुआ, जिसमें जिला, तहसील और ब्लाक स्तर के नए पदाधिकारियों के नामों का एलान किया गया। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने नामों का एलान करने के बाद सभी को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन पैथर्स पार्टी के चेयरमैन के नेतृत्व में हुआ। अख्तर हुसैन खोखा को उधमपुर जिले वरिष्ठ उप प्रधान बनाने का एलान किया। इसके साथ तिरंतर सिंह को उप प्रधान बनाया गया। अंग्रेज सिंह को लाटी तहसील का प्रधान, गुलाम हुसैन को लाटी मरोठी का ब्लाक प्रधान, खेम राज शर्मा को चिनैनी ब्लाक प्रधान, बाबू राम को रामनगर ब्लाक प्रधान, सुरजीत सिंह को तहसील प्रधान आईटी सेल लाटी, मोहित मनकोटिया को तहसीलदार प्रधान आईटी सेल रामनगर, सुरत सिंह को तहसील प्रधान आईटी सेल मजालता, ईशर दास तहसील प्रधान एसटी सेल लाटी, कृष्ण लाल को तहसील प्रधान एससी सेल लाटी, फिरोज दीन तहसील प्रधान एसटी सेल मजालता बनाने का एलान किया गया।
विज्ञापन

यूथ इकाई में सुभाष चंद्र शर्मा को यूथ इकाई का जिला प्रधान, विनोद जम्वाल को तहसील यूथ प्रधान रामनगर, प्रदीप सिंह राणा को तहसील यूथ प्रधान लाटी-मारोठी, पवन शर्मा को तहसील यूथ प्रधान चिनैनी, मोबिन बांडे को ब्लाक यूथ प्रधान कुलवंता, जगदीश चंद्र शर्मा को ब्लाक यूथ प्रधान लाटी, शमशेर सिंह को ब्लाक यूथ प्रधान चिनैनी, गौरी लाल को ब्लाक प्रधान एसटी प्रधान लाटी, सजाद हुसैन को यूथ प्रधान माइनोरटी सेल लाटी, कपूर सिंह को जिला कोआर्डिनेटर यूथ विंग उधमपुर बनाया गया। इस मौके पर पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान सुरजीत सिंह और एससी सेल के जिला प्रधान रामपाल भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed