फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   again stop digging in saddal, Fury

सद्दल में खुदाई फिर बंद, रोष

Sat, 04 Oct 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sat, 04 Oct 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
again stop digging in saddal, Fury
जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण पंचैरी के सद्दल गांव में एक बार फिर खुदाई का कार्य बंद हो गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है। एक जेसीबी का तेल वीरवार को ही खत्म हो चुका था तो शुक्रवार को दूसरी जेसीबी के खराब होने से खुदाई पूरी तरह से बंद हो गई है। लिहाजा शुक्रवार को मलबे से कोई शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब चार दिन से जिला प्रशासन की तरफ से मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने के लिए सद्दल में जेसीबी से खुदाई का काम करवाया जा रहा था। मंगलवार व बुधवार को खुदाई के दौरान सात शवों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली थी। वीरवार को तेल खत्म होने के कारण एक जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया। जानकारी देने के बाद भी प्रशासन ने सद्दल तक तेल नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरी जेसीबी काम कर रही थी कि अचानक खराबी के कारण जेसीबी ने काम करना बंद कर दिया। दिन भर काम बंद ही रहा। अब सभी जेसीबी की मरम्मत होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दिन ब दिन खुदाई के कार्य में की जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि छह सिंतबर की रात को पूरा गांव मलबे में दफन हो गया था। करीब एक महीना होने को है और प्रशासन शवों को बाहर निकालने के लिए केवल औपचारिकता पूरी करने का कार्य कर रहा है। कश्मीर में युद्ध स्तर पर कार्य करवाया गया, जबकि सद्दल की तरफ कोई काम करवाया ही नहीं जा रहा है। उनके रिश्तेदारों के शव दिन व दिन मलबे में खराब होते जा रहे हैं। अगर प्रशासन ने जल्द खुदाई का पूरा करके शवों को निकलवाया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed