{"_id":"3a326a59b55ffd745cd53507f70bc9f7","slug":"again-snowfalls-on-natthatop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर फिर हुआ हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर फिर हुआ हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर किसी की आस जाता हिमपात देखने की होती है और ऐसा ही नजारा वीरवार शाम को पत्थाटाप की चोटी पर कुछ देर के लिए दिखा, जिससे वहां पहुंचे सैलानी गदगद हो उठे।
विज्ञापन
देश के विभिन्न राज्यों से सैलानी पत्नीटाप और नत्थाटाप में पहुंचे और बर्फ के बीच खूब मौज-मस्ती की। सुबह से ही आसमान पूरी तरह से साफ था और किसी को भी फिर ताजा हिमपात की उम्मीद नहीं थी, लेकिन शाम का नजारा फिर बदल गया और कुद देर के लिए ही, लेकिन सैलानियों की कुदरत ने मुराद पूरी कर ही दी।
विज्ञापन
वहीं शिवगढ़धार, स्योजधार, जुगधार में भी लगातार दूरसे दिन हिमपात होने से बर्फीली हवाएं चल रही थी। बता दें कि वीरवार की सुबह आसमान पूरी तरह से साफ था और धूप खिली हुई थी। ऐसे में पत्नीटाप और नत्थाटाप पहुंचे पर्यटकों ने स्लेज, हिममानव, यादगार चित्र खिंचवाकर हर एक नजारा कैद किया।
विज्ञापन
वहीं धीरे-धीरे आसमान पर बादल भी उमड़ते रहे और शाम को फिर पहाड़ों पर जाता हिमपात हुआ। गुजार से नत्थाटाप पहुंचे अमित सिंह, पंजाब से गुरुचरण कौर ने कहा कि बर्फबारी हुई है, उसे देखने वह पर्यटन स्थल पर पहुचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुदरत उन्हें जाता हिमपात देखने का मौका दे देगा।