{"_id":"68682de2c5b025902108e4f8","slug":"aee-missing-in-ramban-udhampur-news-c-202-1-udh1005-124913-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन में रहस्यमय परिस्थितियों में जल शक्ति विभाग के एईई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन में रहस्यमय परिस्थितियों में जल शक्ति विभाग के एईई लापता
विज्ञापन
चिनाब नदी के पास खड़ी एईई की कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चिनाब नदी के पास रामबन-मैत्रा लिंक रोड पर खड़ी मिली कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जल शक्ति विभाग (पीएचई) के उपमंडल गूल और रामसू जिला रामबन के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एईई परवेज अहमद वानी निवासी अलीनबास, वर्तमान मैत्रा, रामबन सुबह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे लेकिन उनकी निजी कार (जेके19-9579) रामबन-मैत्रा लिंक रोड पर चिनाब नदी पर बने जुल्ला पुल के पास मिली। तबसे ही उनका कोई अता-पता नहीं है।
दोपहर में सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि एईई परवेज वानी पिछले कुछ दिनों से अवसाद से जूझ रहे हैं। हालांकि, चिनाब नदी के पास रामबन-मैत्रा लिंक रोड पर उनकी कार लावारिस हालत में मिलने से संदेह पैदा हो गया है।
थाना रामबन के एसएचओ विक्रम परिहार ने कहा कि लापता अधिकारी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।