फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   adininistration

राशन ऑन व्हील के तहत घर बैठे मिलेगा राशन

विज्ञापन
adininistration
उधमपुर। कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई मुश्किल समय में जिला प्रशासन ने राशन आन व्हील अभियान शुरू कर शहरवासियों के लिए घरों तक सरकारी राशन की व्यवस्था कर दी है। शहरवासियों को सरकारी राशन के लिए फोन के जरिए बुकिंग करवानी होगी और कुछ समय के बाद प्रशासन के साथ मिलकर काम करने वाले वालंटियर घर तक पहुंचा देंगे। प्रशासन के अनुसार पांच दिन के अंदर शहर के सभी घरों तक सरकारी राशन की सप्लाई पहुंचा दी जाएगी। इसके साथ ही डीसी ने एसीडी को जिले में गरीब और जरूरतमंद लोगों की पहचान करने, सीएपीडी विभाग को तुरंत दो हजार राशन के पैकेट तैयार करने और पंचायत प्रतिनिधियों को राशत वितरण में निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन होने के बाद शहरवासियों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में कुछ ऐसे परिवार भी हैं, जोकि पूरी तरह से सस्ते सरकारी राशन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन मौजूदा समय में उनके लिए घर से बाहर निकल कर राशना काफी मुश्किल हो गया है, लेकिन अब शहरवासियों को राशन आन व्हील अभियान के तहत सरकारी राशन घर बैठे ही मिल जाएगा। शहर के अंदर सरकारी राशन की सप्लाई के लिए 13 राशन डिपो मौजूद हैं, जिनसे करीब 60 हजार लोगों को राशन की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक होगी बुकिंग
राशन आन व्हील अभियान के तहत लोगों को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक फोन के जरिए राशन की बुकिंग करवानी होगी। बुकिंग होने के बाद प्रशासन की मदद करने वाले वालंटियर राशन की सप्लाई शहरवासियों के घरों तक पहुंचाने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वालंटियर्स को सैनिटाइजर और मास्क की मिलेगी सुविधा
प्रशासन की तरफ से वालंटियर को वाहन, सैनिटाइजर व मास्क की पूरी सुविधा प्रदान की जाएगी। वालंटियर घर-घर जाकर लोगों को राशन देंगे। इस अभियान से शहरवासियों को राशन की कमी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा गरीब परिवार भी प्रशासन से सहायता के लिए 01992272728 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं। इनकी भी प्रशासन हर संभव सहायता का प्रयास करेगा।

सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने राशन आन व्हील अभियान शुरू किया है। नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस के वालंटियर प्रशासन की मदद को सामने आए हैं। इस समय 200 वालंटियर तैयार हो चुके हैं और काम भी शुरू कर दिया है। प्रशासन की तरफ से लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के पास राशन की कोई कमी नहीं है।
-डॉ. पीयूष सिंगला, डीसी उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed