फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

लाइसेंस न बनवाने वाले होटलों पर पर्यटन विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
action
दिशक पर्यटन विभाग की होटल ऐसोसिएशन अध्यक्ष से बात करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार को पर्यटन विभाग ने मुख्य बस अड्डे सहित जम्मू मार्ग व उधमपुर मार्ग के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, ढाबा, रेस्रा, ड्राई फ्रूट की दुकानों, आदि सहित 21 लोगों पर जुर्माना लगाया। इसमें विभाग ने 21 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।
विज्ञापन

सहायक निदेशक पर्यटन विभाग अंबिका बाली ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि कई लोगों ने पर्यटन अधिनियम के तहत लाइसेंस नहीं बनवाए हैं। वहीं, अधिकांश ने बीते आठ से 10 सालों से अपने लाइसेंस का नवीकरण भी नहीं करवाया है। मार्च से अब तक समय-समय पर चलाए गए अभियान के तहत विभाग ने एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं, और नोटिस भी दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग फिलहाल लोगों को नोटिस जारी कर पूरी तरह जागरूक कर रहा है। अगर जल्द ही लोगों ने पर्यटन अधिनियम के तहत लाइसेंस नहीं बनवाए, या लाइसेंस का नवीकरण नहीं करवाया तो भविष्य में विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed