फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

बिल जमा न करने वालों पर बिजली विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
action
बिजली विभाग के अधिकारी बकाया बसुली करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। महीना खत्म होने से पहले धर्मनगरी में बिजली विभाग ने बड़े पैमाने पर बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू किया है। यह अभियान मुख्य बाजार के साथ जम्मू मार्ग, उधमपुर मार्ग, बाणगंगा मार्ग, अस्पताल मार्ग, रेलवे मार्ग, आदि पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर टीमों का गठन किया गया है जिसमें विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। एईई कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि बिजली बिलों के भुगतान के लिए को घोषणा कर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने बिजली के बकाया बिल जमा करवाएं। अभियान में शामिल टीमें डोर टू डोर जाकर बिजली के बकाया बिलों की जांच कर रही हैं, और उपभोक्ताओं से अपील कर रही हैं कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिल जमा करवाएं। अगर किसी को परेशानी आती है तो वह विभागीय कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि लोग समय से अपने बिल जमा करवाएं, नहीं तो विभाग उनके बिजली कनेक्शन काटेगा। उन्होंने बताया कि जारी अभियान के तहत कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं जिन्होंने बकाया राशि जमा नहीं करवाई है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की बकाया राशि को लेकर भी लगातार अभियान चलाया गया है, ताकि विभाग भी समय पर अपनी बकाया राशि जमा करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed