फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से चालक की मौत, सहायक घायल

विज्ञापन
accident
पंचैरी। तहसील मोंगरी के रदनोत (दमनोत) इलाके में एक ट्रैक्टर ट्राली (जेके14एच-7187) 32 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार सह चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोंगरी पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को मोंगरी तहसील के लाली गांव में रहने वाला चालक कुलविंदर सिंह (29) पुत्र रमेश चंद्र अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था। उसके साथ में मोंगरी तहसील के रदनोत का रहने वाला सह चालक लोचन सिंह (33) पुत्र रोमाल सिंह भी था। जब वह ट्रैक्टर लेकर रदनोत इलाके में पहुंचा तो एक मोड़ पर ट्रैक्टर का टायर फिसलने लगा। टायर फिसलने से चालक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं रख सका ट्रैक्टर करीब 32 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग फौरन घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बचाने का प्रयास करने लगे। साथ ही उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने ट्रैक्टर से चालक को निकाला, जिसकी मौत हो चुकी थी। जबकि, सह चालक को गहरी चोटें आई थीं। उसे तुरंत मोंगरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका उपचार हुआ। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed