फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

बस ने कुचला था उधमपुर का 23 वर्षीय युवक

विज्ञापन
accident
उधमपुर। शहर के संगूर चौक इलाके में बस से कुचले गए राहगीर की पहचान हो गई है। पुलिस ने इसके बारे में परिवार को सूचित किया। शिनाख्त होने के बाद परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार सुबह शहर के संगूर इलाके में जम्मू से घाटी की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया था। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीआरपीएफ ने बस को करीब दो किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया था, और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया था। शव इतनी बुरी तरह कुचला गया था कि उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शव को देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल था कि वह युवक है या बुजुर्ग। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी, और शाम को शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान मोहित कुमार भगत (23) पुत्र प्रेम नाथ निवासी धनु उधमपुर के रूप में हुई। पुलिस ने इसके बारे में परिवार को सूचित किया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed