फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Aam Aadmi Party demonstrated against the Center on inflation

आम आदमी पार्टी ने महंगाई पर केंद्र के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Aam Aadmi Party demonstrated against the Center on inflation
उधमपुर। देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने नए बस अड्डे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण महंगाई बढ़ रही है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। भाजपा नीत केंद्र सरकार केवल लोगों को झूठे आश्वासन दे कर गुमराह कर रही है। जबकि आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय आम आदमी पार्टी के नेता वरुण भगत और करतार के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेताओं ने देशवासियों को महंगाई कम करने के बड़े बड़े आश्वासन दिए थे। जब चुनाव जीत कर सत्ता में आए तो कुछ ही वर्ष में अपना असली रंग दिया है। भाजपा की सरकार में देश महंगाई की मार को झेल रहा है। मौजूदा समय में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से पार हो चुके है। देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 से पार निकले हैं। जबकि 2014 से पहले पेट्रोल के दाम में 50 पैसे की भी बढ़ोतरी होती थी तो भाजपा के नेता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने लगते थे।
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो चुके हैं। महिलाओं को मुफ्त में सिलिंडर तो बांट दिए गए हैं, लेकिन महिलाओं के पास इनको भरवाने के लिए पैसे नहीं है। बाजार में जरूरत के सामान के दाम आसमान छू रहे हैं। घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की तो कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। आम आदमी महंगाई की मार को झेलने को मजबूर हो चुका है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी अब सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गई है। आप की मांग है कि सरकार की तरफ से महंगाई कम करने को लेकर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed