{"_id":"265232dd64696e68584a93c8604d413a","slug":"a-death-in-a-road-accident-four-injured-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से तीन किलोमीटर दूर बाईपास मार्ग पर एक स्वीफ्ट कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चंडीगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक स्वीफ्ट कार उधमपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही वह बाईपास पर डीपीएस स्कूल के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। सभी को घायलों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने चंडीगढ़ निवासी आशीष सहगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार जानीपुर जम्मू निवासी अश्विनी, हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी ईशा दुगल व सुनील और बिहार निवासी राजेश्वर का इलाज चल रहा है।
उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधमपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है।