{"_id":"31-42426","slug":"Udhampur-42426-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी वर्करों की दस से आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी वर्करों की दस से आंदोलन की चेतावनी
Udhampur
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। करीब सोलह महीने से रोका गया सीपी वर्कर्स का वेतन जारी करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। पीएचई कांप्लेक्स में हुई इस बैठक में सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि नौ जनवरी तक लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दस जनवरी से आंदोलन होगा।
एसोसिएशन के जिला उप प्रधान तिलक राज मनोत्रा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण सीपी वर्कर्स को 16 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इसके कारण वर्कर्स कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। जब कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर काम छोड़कर आंदोलन करते हैं तो सरकार नो वर्क नो पे के आर्डर निकाल देती है। लेकिन कर्मचारियों की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण आसमान छूती महंगाई के इस दौर में सीपी वर्कर्स की परेशानियां दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं। एसोसिएशन लंबे समय से आईटीआई वर्कर्स को आरईटी शिक्षकों की तर्ज पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद स्थाई कर्मचारी बनाने की मांग का रहा है। लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार एसआरओ-64 का लाभ देकर सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले डेलीवेजरों को भी अभी तक स्थाई कर्मचारी नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि अगर लंबित मांगे पूरी नहीं की गई तो दस जनवरी से कर्मचारी आंदोलन छेड़ने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में रियाज अहमद, सतीश गुप्ता, राकेश वर्मा, राम सिंह पठानिया, सुदेश वर्मा, मोहम्मद सलीम, अशोक दुबे, नील कंठ आदि कर्मचारी मौजूद थे।