फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   अस्पताल से क्यों रेफर होते हैं मरीज?

अस्पताल से क्यों रेफर होते हैं मरीज?

Tue, 22 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
Udhampur Updated Tue, 22 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। एक साल के अंदर जिला अस्पताल उधमपुर से 2079 मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। आरटीआई के तहत एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया को मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल उधमपुर में सुविधाओं के बावजूद पहली जनवरी-2012 से लेकर 31 जनवरी -2013 तक विभिन्न प्रकार के रोगियों को यहां से विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया।
विज्ञापन

एडवोकेट संजीत कुमार का कहना है कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उनके द्वारा इस प्रकार की जानकारी मांगी गई थी, जिससे यह खुलासा हो सका है कि मेडिसिन स्पेशियलिटी से 955, सर्जरी से 418, आर्थो से 65, डेंटल से 3, आई से 01, गाइनी से 295 व पैडिएट्रिक्स स्पेशलिटी से 342 रोगियों को करीब एक साल के अंदर रेफर किया गया है। जबकि, ये सब सुविधाएं जिला अस्पताल में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि आरटीआई के तहत यह भी पूछा गया था कि इस अस्पताल से रेफर के बाद रास्ते में कितने मरीजों की मौत हुई है, लेकिन इसकी संबंध में जानकारी नहीं उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

एडवोकेट बताते हैं कि आरटीआई एक्ट की धारा 6(3) के मुताबिक यदि अस्पताल प्रशासन के पास रेफर होने के बाद मरने वाले मरीजों की जानकारी नहीं भी है, तो भी यह विभिन्न अस्पतालों से इस प्रकार की जानकारी एकत्र कर दिए जाने के नियम पाबंद हैं। लीवर प्राब्लम, कि डनी आदि के मरीजों के साथ ही हेड इंजरी, रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट इंजरी, गाइनी में प्री म्योचर डिलीवरी केस आदि तथा पैडिएट्रिक्स में सांस लेने में तकलीफ, स्नैक बाइट व बुखार आदि के मरीजों के बारे में जानकारी मिली है। एडवोकेट का कहना है कि जिला अस्पताल द्वारा पूरी जानकारी न देना या छिपाना नाकामी को जाहिर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed