{"_id":"31-26604","slug":"Udhampur-26604-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 लोगों को सात दिनों के रिमांड पर भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 लोगों को सात दिनों के रिमांड पर भेजा
Udhampur
Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़। रविवार को किश्तवाड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए म्यांमार के छह लोगों को अदालत ने सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को किश्तवाड़ पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें मुंसिफ कोर्ट में भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत में दलील दी कि गिरफ्तार लोग विदेशी हैं और उन्होंने पासपोर्ट प्रवेश अधिनियम और 14 विदेशी पंजीकरण अधिनियम का उल्लंघन किया है। उनसे विस्तार से पूछताछ की जानी है, इसलिए इन्हें रिमांड पर दिया जाए। तमाम दलीलों पर गौर करने के बाद अदालत ने उन्हें सात दिनों के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। चूंकि गिरफ्तार लोगों में मोरी जान की उम्र लगभग 11 साल है और किश्तवाड़ में नारी निकेतन न होने के कारण उसे मंगलवार को जम्मू के नारी निकेतन में भेजा जाएगा।
गिरफ्तार लोगों में से एक व्यक्ति का कहना था कि वे म्यांमार से बांग्लादेश, कोलकाता होते हुए जम्मू स्थित छन्नी हिम्मत इलाके में झुग्गियों में रह रहे थे। उसकी पत्नी लापता हो गई थी, जिसकी तलाश करते हुए वह किश्तवाड़ पहुंचा। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी छह लोगों के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है।
और वे गैरकानूनी तरीके से रियासत में रह रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जहां तक म्यांमार की लड़कियों को अगवा कर बेचने का आरोप है, उसकी पुलिस जांच कर रही है।