फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   जनता दरबार में विकास कार्यों की समीक्षा

जनता दरबार में विकास कार्यों की समीक्षा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
Udhampur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने शनिवार को कम्यूनिटी फेकल्टी सेंटर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोगों की सड़क और पानी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने ब्लाक पौनी में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उनकी रिपोर्ट की जांच भी की तथा निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधाय ने पौनी के बाजार से डाक बंगला तक बनाई जाने वाली सड़क मार्ग के लिए एक लाख रुपये, कौलसर तथा तलवाडा पंचायत में पानी की एक एक टैंकी बनाए जाने के लिए सीडीएफ से चालीस हजार रुपये देने की घोषण की। जनता दरबार में गांव सुगंल के लोगों प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला तथा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे पौनी थलैनी रोड पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मार्ग की कटाई सही तरीके से नहीं की जा रही है। ग्रामीण की उपजाऊ भूमि ज्यादा काटी जा रही है। कटाई के दौरान निकले मलवे से भी लोग परेशान हैं। विधायक ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर वहां एक शिविर लगाएंगे और अधिकारियों को बुलाकर समस्या को हल करने को कहेंगे। इसके अलावा सगंड़ गांव के लोगों ने पानी की समस्या उठाई। बताया गया कि खराब पड़ी मोटरों को ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने ब्लाक विकास अधिकारी को विकास कार्यों में गति देने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed