{"_id":"31-25406","slug":"Udhampur-25406-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल, तांबे और स्टील की चमक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल, तांबे और स्टील की चमक बढ़ी
Udhampur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। व्यावसायियों के लिए खास मायने रखने वाला धनतेरस आज है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। खास कर बर्तनों की दुकानें सजधज कर तैयार हो गई हैं। आज धनतेरस की जोरदार खरीदारी होगी। सजके बाजार धनतेरस का आनेवाला त्योहार आज रविवार को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो गईं।
दीवाली की धूम के साथ साथ धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीदारी करने के साथ साथ बाजार में आकर्षक उपहार तथा मूर्तियों-प्रतिमाओं के बाजार सजाए गए हैं। भले ही पीतल व तांबे व स्टील के बर्तन महंगे हो गए हैं तथा मूर्तियां महंगे मूल्यों पर बिक रही हैं, लेकिन इस प्रकार की महंगाई से जूझ रहा आम आदमी कैसे बाजार तक पहुंचेगा यह तो बड़ा सवाल है। लेकिन, विक्रेताओं का मानना है कि धनतेरस का दिन धन और लक्ष्मी घर तक लाने का पर्व है। इसलिए ग्राहक बाजार में आएंगे और खरीदारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीतल के बर्तन जहां पिछले साल 450 रुपये प्रति किलो बिके वहीं इस धनतेरस पर पीतल 480 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि तांबा भी दस फीसदी महंगा हुआ है। स्टील के मूल्य में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 175 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो स्टील की बिक्री हुई थी। इस साल 200 से लेकर 250 रुपये प्रतिकिलो तक स्टील के बर्तनों बिक रहे हैं। हालांकि एल्युमिनियम के बर्तनों के दाम इस बार नहीं बढे़ हैं। उनके रेट 225 से लेकर 250 रुपये प्रति किलो तक निर्धारित है। पंडू मंदिर के निकट बर्तनों के दुकानदार दीपक वारिया का मानना है कि अच्छी खरीदारी की उम्मीद है क्योंकि इस बार महीने के पहले चरण में ही दीवाली व धनतेरस का पर्व है।