{"_id":"21670","slug":"Udhampur-21670-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत
Udhampur
Updated Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। शनिवार की दोपहर बाद उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, जबकि उधमपुर के अलावा चिनैनी में मात्र बूंदाबांदी हुई। इसी बीच बिजली की आवाजाही होती रही। इस बरसात के मौसम में गर्मी और उमस का भी सामना कर रहे हैं। शनिवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही, जबकि दोपहर होते-होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर के एक छोर में बूंदाबांदी होती रही तो दूसरे छोर में सूखा रहा और धूप खिली रही। यह कुदरती खेल शाम तक चलता रहा, जिससे लोग घर में बैठे बैठ गर्मी और उमस का सामना करने पर मजबूर रहे। रात आठ बजे के करीब कुछ घंटों के लिए बारिश हुई, जिससे लोगों ने इसका स्वागत किया, क्योंकि कई दिनों के बाद इस प्रकार की तेज बारिश हुई। उधमपुर स्थित एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम तक 12.8 मिलीमीटर जिले में हुई बारिश को रिकार्ड किया गया। उधर, चिनैनी में पिछले दो दिनों से बारिश का नामोनिशान तक नहीं है, जबकि बरसात के इस मौसम में पहाड़ों पर बरसाती धुंध का असर बना रहा। नत्थाटाप और पत्नीटाप, जुगधार, सियोजधार जैसी ऊंची पर्वतीय शृंखलाएं बरसाती धुंध से ढकी रहीं, लेकिन कहीं पर भी तेज बारिश होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन