{"_id":"682f7937e0ffce087f09053d","slug":"7-cattles-free-from-police-two-arrested-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123434-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सात गोवंश मुक्त करवाए, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सात गोवंश मुक्त करवाए, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल करते हुए पुलिस ने सात गोवंश को मुक्त करवाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो वाहन भी जब्त किए हैं। थाना चिनैनी और थाना उधमपुर में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस चौकी सुद्धमहादेव के क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप वाहन (जेके14के-2371) को नाका प्वाइंट पर रोका गया। इसे मोहम्मद वसीम चला रहा था। जांच करने पर वाहन में तीन गोवंश क्रूर और अमानवीय तरीके से बंधे हुए मिले। इन्हें बिना कानूनी अनुमति के ले जाया जा रहा था। सभी गोवंश को मुक्त करवाते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन भी जब्त कर लिया गया।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस चौकी रों दोमेल के क्षेत्र में हारून अहमद को वाहन (जेके14के-3200) के साथ नाका प्वाइंट पर रोका गया। तलाशी लेने पर इसमें चार गोवंश मिले। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।