फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   63 people found infected in Udhampur, 249 beat epidemic

उधमपुर में 63 लोग मिले मिले संक्रमित, 249 ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
63 people found infected in Udhampur, 249 beat epidemic
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में वीरवार को एक बार फिर गिरावट हुई है। शाम तक जिले में बाहरी राज्यों से लौटे तीन लोगों सहित 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 249 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में अब 924 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी और ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है और कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इसके बावजूद कोरोना टेस्टिंग का काम जारी रखा है। हर रोज 1500 से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। बुधवार को भी सैंकड़ों लोगों की जिले के विभिन्न हिस्सों में टेस्टिंग की गई है। इसी का परिणाम है कि अब मामले भी कम होने लगे हैं। बुधवार को जिले में बाहरी राज्यों से लौटे 25 सुरक्षाबलों सहित 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ 200 से अधिक लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। वीरवार को भी मामलों में गिरावट जारी रही।
विज्ञापन

शाम तक जिले में कुल 63 लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें 60 जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हैं। टिकरी मेडिकल ब्लाक में 11, चिनैनी में आठ, रामनगर में छह, पंचैरी में 13, बसंतगढ़ में 11, मजालता में एक, शहर में दस, तीन सुरक्षाबल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ वीरवार को शाम तक कुल 249 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करीब दो सप्ताह के बाद जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले एक हजार से कम हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के 10366 मामले हो गए हैं। इसमें से 9326 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 116 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 924 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed