{"_id":"1faa888ca8e491ab43f362cec7c50e8c","slug":"500-invoices-a-day-60-thousand-fine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 500 चालान, 60 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 500 चालान, 60 हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते हादसों और ट्रैफिक कानून का लगातार उल्लंघन की शिकायतें बढ़ने पर वीरवार को ट्रैफिक पुलिस ने नगर में विशेष अभियान चलाया। नगर के चारों कोनों पर डीटीआई और इंस्पेक्टरों को तैनात किया।
विज्ञापन
एक दिन में रिकार्डतोड़ पांच सौ चालान किए गए। एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे संजय कोतवाल ने भी नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलग-अलग समय पर चालान काटे।
कानून का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तथा धार रोड पर विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए। एक दिन में पांच से अधिक चालान काटे। उनसे 64 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। 35 वाहनों को भी सीज किया गया। मेटाडोर के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग, दस्तावेज की जांच, वर्दी नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। सुबह सबसे पहले एसएसपी संजय कोतवाल ने टीसीपी दोमेल के पास नाका लगाया। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी ट्रैफिक टीएस राणा भी मौजूद थे। यहां पर उन्होंने ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों तथा दो पहिया वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कई वाहन चालकों को बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों से जागरूक भी किया। वहीं दूसरी तरफ मियां बाग के पास डीटीआई आरिफ की देखरेख में नाका लगाया हुआ था। इस अवसर पर उनके साथ सेक्शन आफिसर जागीर सिंह और मंशा राम मौजूद थे।
मियां बाग के अभियान में यातायात पुलिस ने 125 चालान काटकर 22 हजार रुपए जुर्माना वसूला। पांच मेटाडोरों को सीज भी किया। इनमें से 56 गाड़ियों को ओवरलोडिंग करने के कारण चालान काटे। इसके अलावा बाईपास मार्ग पर डीटीआई कटड़ा राजेद्र शर्मा को फ्लाटा में तैनात किया गया था।
उन्होंने फ्लाटा और ओमाड़ा मोड़ में 85 चालान काटकर 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला, जिसमें से 17 ओवरलोडिंग के चालान काटे गए। एसएसपी कोतवाल ने बताया कि टीसीपी के पास उन्होंने तीन सौ चालान काटे और 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। यहां 18 गाड़ियों को भी जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।