{"_id":"60b286578ebc3e17567a526a","slug":"2568-people-got-corona-vaccine-in-the-district-udhampur-news-jmu236237093","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2568 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2568 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में शनिवार को कमी आई है। शाम तक जिले में कुल 2568 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 18 से 45 आयु वर्ग में कुल 2306 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वरिष्ठ नागरिक और 45 से 60 आयु वर्ग के बहुत कम संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आ रहे हैं।
जिले को कोरोना संकट से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है। इसके लिए विशेष अभियान भी छेड़ा गया है। 25 मई को जब विशेष अभियान की शुरूआत की गई थी तो 18 से 45 आयु वर्ग में हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आए, लेकिन अब इनकी संख्या में भी कमी आ गई है। 18 से 45 आयु वर्ग में शाम तक कुल 2306 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
शनिवार को वैक्सीन लगवाने वालों में 676 दुकानदार, 47 ढाबा मालिक व कर्मचारी, 21 होटलों के वेटर व अन्य स्टाफ, 95 रेहड़ी व फड़ीवाले, 71 बारबर, 116 मैकेनिक, 379 चालक व कंडक्टर, 44 मीडियाकर्मी, 207कालेज व यूनिवर्सिटी का स्टाफ, 67 कोविड ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया स्टाफ, 521 मजदूर, छह सुरक्षाकर्मी और अन्य कई व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हैं। शाम तक कुल जिले में 2568 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली, 47 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और चार ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 165 लोगों ने पहली और नौ ने दूसरी डोज लगवाई है, 31 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और चार ने दूसरी डोज लगवाई है।