फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   20 injured in police lathi charge in Ramban

रामबन में पुलिस लाठीचार्ज में 20 जख्मी

Thu, 18 Dec 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटोत/रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, बटोत/रामबन Updated Thu, 18 Dec 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
20 injured in police lathi charge in Ramban

चंद्रकोट पुलिस ने मंगलवार को करीब छह माह पुराने पशु हत्या और आगजनी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इसके विरोध में बुधवार को धरना देने जा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें भगा दिया। पुलिस लाठीचार्ज में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक युवक को जीएमसी रेफर किया गया है।

10 लोगों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यापार मंडल समेत कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना के विरोध में वीरवार को रामबन बंद का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि छह माह पहले डलवास के कासल गांव में पशु हत्या के बाद उपजे तनाव के बीच कुछ लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी।

उस समय एसएसपी रामबन जावेद अहमद और डीसी रामबन ने कहा था कि आग लगाने वालों को चिह्नित करना चूंकि बेहद मुश्किल है, इसलिए इस केस में किसी को भी बेवजह घसीटा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार रात को जब चंद्रकोट पुलिस ने इसी मामले में जब चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तो बुधवार को लोगों ने धरना देकर इसका विरोध करने का निर्णय लिया था।

जब लोग इस मामले में विरोध जताने के लिए एसपी कार्यालय जा रहे थे, तभी पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की पिटाई से 20 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से पांच लोगों एएएसआई बालदीप सिंह, कांस्टेबल इम्तियाज अहमद, चैन सिंह निवासी बलियोेत, विजय सिंह निवासी तोलंग और मंगतराम निवासी ढलवास को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में भर्ती चैन सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहा था। उसका धरना-प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक पुलिस ने धरना देने जा रहे 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर रूप से जख्मी विनोद कुमार पुत्र अशोक कुमार को उपचार के लिए जीएमसी रेफर किया गया है।


एसपी कार्यालय पर देर शाम तक गहमागहमी बनी हुई थी। पुलिस लाठीचार्ज की कई सामाजिक संगठनों ने निंदा की है। इस घटना के विरोध में व्यापार मंडल समेत कई संगठनों ने वीरवार को रामबन बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed