फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   12th board result, sonali

Udhampur News: सीमित संसाधनों से भरी सफलता की उड़ान, 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक के साथ सोनाली हुई उत्तीर्ण

विज्ञापन
12th board result, sonali
उधमपुर। सफलता केवल संसाधनों पर नहीं बल्कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास पर भी निर्भर करती है। सुई संभल की बेटी सोनाली खजूरिया ने यह साबित करके दिखाया और बिना ट्यूशन के 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर माता-पिता के साथ सरकारी स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सोनाली ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह 10वीं और 11वीं कक्षा में भी 98 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी है। खास बात यह है कि होनहार ने बिना ट्यूशन के अंक प्राप्त किए जो उपलब्धि से कम नहीं है। सोनाली का परिवार साधारण और मेहनती है जिसमें पांच सदस्य हैं। माता-पिता के अलावा बड़ी बहन और छोटा भाई है।
विज्ञापन

पिता गणेश दास खजूरिया खाने पीने का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। मां रीता देवी निजी अकादमी में केयर टेकर हैं। सीमित आर्थिक संसाधन के बावजूद परिवार ने हमेशा सोनाली की पढ़ाई को प्राथमिकता दी और उसे हरसंभव सहयोग प्रदान किया। शहीद कैप्टन तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से सोनाली ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही मंजिल
सोनाली ने बताया कि वह नियमित पढ़ाई करती हैं। विषयों को गहराई से समझा और समय-समय पर रिवीजन किया। मंजिल के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है। भविष्य में सीडीएस (डिफेंस) में सफलता हासिल कर देशसेवा करने का सपना है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि माता-पिता ने हर परिस्थिति में हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed