{"_id":"69a1f750c996e29ad10feb5d","slug":"10th-paper-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133083-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: समझें, रटे नहीं, महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलग से नोट बनाकर दोहराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: समझें, रटे नहीं, महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलग से नोट बनाकर दोहराएं
विज्ञापन
10वीं बोर्ड परीक्षा : इतिहास की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने को विशेषज्ञों ने दिए स्मार्ट स्टडी के टिप्स
उधमपुर। आगामी दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं के इतिहास विषय की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जहां एक ओर उत्सुकता है, वहीं हल्की चिंता भी देखी जा रही है। इतिहास जैसे विषय में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञों और शिक्षकों ने छात्रों को स्मार्ट स्टडी के विशेष टिप्स दिए हैं।
इतिहास एक ऐसा विषय है जिसमें समझ, विश्लेषण और प्रस्तुति कौशल सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। केवल रटना पर्याप्त नहीं होता बल्कि घटनाओं के कारण, परिणाम और महत्व को समझना आवश्यक है। सबसे पहले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों का गहन अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि अधिकांश प्रश्न सीधे उसी में से पूछे जाते हैं। प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदुओं, तिथियों, घटनाओं और प्रमुख व्यक्तित्वों के नाम को अलग से नोट कर नियमित रूप से दोहराएं।
प्रोफेसर मनमोहन सिंह का कहना है कि इतिहास केवल तारीखों का खेल नहीं बल्कि घटनाओं के विश्लेषण का विषय है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि गहन अध्ययन सबसे जरूरी है। उत्तरों को हमेशा बिंदुवार लिखें और उपशीर्षकों का प्रयोग करें। इससे उत्तर व्यवस्थित और प्रभावशाली दिखता है। देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और आंदोलनों को मानचित्र पर अंकित करने का नियमित अभ्यास करें, क्योंकि ये स्कोरिंग प्रश्न होते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के अंतिम समय के लिए खास टिप्स
शिक्षकों के अनुसार पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना और समय प्रबंधन का अभ्यास करना सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लें। उत्तर लिखने के बाद अंत में उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करना न भूलें। सही योजना, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास से इतिहास जैसे विषय में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।