फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   10 Schools Develop soon in Udhampur

Udhampur News: 10 सरकारी स्कूलों की 1.40 करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
10 Schools Develop soon in Udhampur
-जर्जर इमारतों की मरम्मत के साथ चहारदीवारी बनेगी और गेट लगाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग जिले के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की तैयारी में है। जिला यूटी कैपेक्स बजट के तहत 10 स्कूलों की मरम्मत व चहारदीवारी के लिए 1.40 करोड़ रुपये की से कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि जिले में कई सरकारी स्कूलों की इमारतों व कई में अभी तक चहारदीवारी तक नहीं है। इसको लेकर विभाग ने यूटी कैपेक्स बजट में 10 स्कूलों को रखा गया था। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल, इनमें मिडिल व प्राइमरी की दशा को सुधारी जाएगी। साथ ही कई स्कूलों की जर्जर इमारतों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। इस संबंध में विभाग की ओर से कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन

विभाग ने उन 10 स्कूलों का चयन कर लिया गया है जिनकी इमारतों की दशा दयनीय है। कई स्कूलों में चहारदीवारी न होने के चलते आए दिन विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काम पूरा होने के बाद काफी हद तक विद्यार्थियों को खस्ताहाल इमारतों के चलते बारिश के दिनों में अंदर आने वाले पानी से भी निजात मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। कई स्कूलों में गेट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
विभाग टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर इन स्कूलों में निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करवाएगा ताकि छात्रों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।

-कमल किशोर बडयाल, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article