{"_id":"69a1d252574ae0a06a08f45e","slug":"two-crpf-jawans-commit-suicide-in-srinagar-and-shopian-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: शोपियां और श्रीनगर में CRPF के दो जवानों ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: शोपियां और श्रीनगर में CRPF के दो जवानों ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
Fri, 27 Feb 2026 10:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:51 PM IST
सार
श्रीनगर और शोपियां में दो अलग-अलग खुदकुशी की घटनाएं सामने आई हैं। जहां सर्विस राइफल से दोनों ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोनों मामलों में कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के श्रीनगर और शोपियां जिले में शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शहर के परिमपोरा पुलिस थाने के अंदर स्थित एक कंपनी में तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक जवान की पहचान हरिओम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में शोपियां जिले के बतापोरा इलाके में एक कैंप में तैनात सीआरपीएफ के जवान मनीष ने भी अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों की ओर से यह कदम उठाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।