फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The heroes of Kargil Jung became angry at the news of Indian soldiers martyred in clash with Chinese soldiers on Galwan valley

भारतीय सैनिकों की शहादत से खौला कारगिल के हीरो का खून, कहा- एलएसी पर जाना चाहता हूं

Mon, 22 Jun 2020 01:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क,लेह
अमर उजाला नेटवर्क,लेह Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 22 Jun 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
The heroes of Kargil Jung became angry at the news of Indian soldiers martyred in clash with Chinese soldiers on Galwan valley
फाइल फोटो - फोटो : PTI

एलएसी पर चीन की दादागीरी, भारतीय सैनिकों की शहादत और सीमा पर लगातार बढ़ता सैन्य जमावड़ा। कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके पूर्व सैनिक और पोर्टर यह सब देख आक्रोश और जोश में हैं। वे कहते हैं कि सरकार एक बार एलएसी पर जाने का मौका दे दे। उम्र दराज होने के बावजूद जिससे जितना हो सकेगा वो करेगा।

विज्ञापन


कारगिल युद्ध में बर्फीले पहाड़ पर चढ़कर पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने पर ऑनरेरी कैप्टन ताशी छेपाल को वीर चक्र का सम्मान मिला था। लेह में रह रहे ताशी कहते हैं कि सैनिकों की शहादत से उनके जैसे पूर्व सैनिकों का खून खौल उठा है। वे सरकार को अपनी स्वैच्छिक सेवाएं देने को तैयार हैं। अग्रिम मोर्चे पर गोली चलानी हो, ग्रेनेड फेंकने हों या फिर पोर्टर का काम ही क्यों न करना हो। वे भारतीय फौज के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


एक अन्य बुजुर्ग पूर्व सैनिक रिग्जिन ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने पोर्टर का काम भी किया। तब 20 किलो वजन लेकर पहाड़ के पहाड़ चढ़े हैं। लद्दाखी होने के नाते वह कहना चाहते हैं कि उनमें आज भी वही जुनून और जज्बा है। वह चीन का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed