फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The government will formulate agricultural policy

रियासत में सरकार जल्द तैयार करेगी कृषि नीति: गनेई

Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The government will formulate agricultural policy
क‌िसान - फोटो : Demo

कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के लिए सरकार नई कृषि नीति बनाने जा रही है। नीति तैयार होने से कई समस्याओं का दूरगामी हल हो सकेगा। राज्यपाल एनएन वोहरा के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई ने ये बातें एसकेआईसीसी परिसर में आयोजित एक दिवसीय किसान मेले के उद्घाटन समारोह में कहीं।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गनेई ने कहा कृषि क्षेत्र राज्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में इसे पर्याप्त तरजीह नहीं मिल पा रही है। कृषि भूमि का गैर कृषि कार्यों में बढ़ता इस्तेमाल चिंता का विषय है।
विज्ञापन


इसे हर मुमकिन स्तर तक रोकने की जरूरत है। गनेई ने स्कास्ट को जिला स्तर पर एक्सटेंशन सेंटर खोलने को कहा। गनेई ने कहा कि प्रयोगशाला और खेत की दूरियां कम होनी चाहिएं। कीटनाशकों से लेकर खाद की गुणवत्ता जांच के लिए श्रीनगर में हाईटेक लैबोरेटरी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 98 लाख रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। इसी तरह से उन्होंने हाई डेंसिटी फ्रूट प्लांटेशन के लिए 500 करोड़ की राशि सुरक्षित करने की जानकारी दी। गनेई ने कहा 50 हेक्टेयर भूमि को इस वर्ष हाई डेंसिटी पौधे विकसित करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।


यह पौधे तीन साल में तैयार होंगे और चार गुना अधिक पैदावार देंगे। गनेई ने मेले में आए 200 किसानों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed