{"_id":"614626cff84baa2c0b0793a1","slug":"terrorism-in-the-valley-during-checking-in-srinagar-police-terrorists-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंकवाद: श्रीनगर में चेकिंग के दौरान, पुलिस-आतंकियों में मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आतंकवाद: श्रीनगर में चेकिंग के दौरान, पुलिस-आतंकियों में मुठभेड़
Sat, 18 Sep 2021 11:20 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:20 PM IST
सार
नूरबाग इलाके में अचानक चली गोलियों से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस के भारी पड़ने पर आतंकी हथियार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूरबाग इलाके में चेकिंग के दौरान आतंकियों और पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गई। अचानक चली गोलियों से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस के भारी पड़ने पर आतंकी हथियार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को नूरबाग इलाके में अचानक से फायरिंग की आवाज सुनाई देने से लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सब इधर-उधर भागना शुरू हो गए। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है। बाद में पता चला चला कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आमना-सामना होने के दौरान गोलियां चली।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर नूरबाग इलाके में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान इलाके में मौजूद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के भारी पड़ने पर आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डीजीपी: कश्मीर में आतंकियों को नहीं मिल रहे नए युवा, सोच-समझकर आगे बढ़ रहे यहां के बच्चे
तलाशी के दौरान इलाके से एक पिस्तौल और 1 एके-47 बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ी को घटना स्थल पर बुलाया गया है। बड़े इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। देर रात तक आतंकियों की तलाश जारी है।