फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   DGP: Terrorists are not getting new youth in Kashmir, the children here are moving forward thoughtfully

डीजीपी: कश्मीर में आतंकियों को नहीं मिल रहे नए युवा, सोच-समझकर आगे बढ़ रहे यहां के बच्चे

Sat, 18 Sep 2021 08:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 18 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि इन घटनाओं में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलेगी। मैं दोहराऊंगा कि शांति स्थापित हो रही है। शांति के खिलाफ काम करने वालों के लिए माहौल अनुकूल नहीं है। पुलिस आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

विज्ञापन
DGP: Terrorists are not getting new youth in Kashmir, the children here are moving forward thoughtfully
Dilbagh Singh DGP Jammu Kashmir

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को नए युवा नहीं मिल रहे हैं उनकी भर्ती में कमी आई है। जबकि उत्तर कश्मीर में सक्रिय दहशतगर्दों की संख्या पहले की तुलना में आधे से भी कम है। यह बात पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शनिवार को यहां कही। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शीर्ष पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के बाद वह यहां पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे।  

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि अब यहां का युवा सोच-समझकर आगे बढ़ रहा है। युवाओं को अपने जीवन, पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें किसी  गैरजिम्मेदाराना हरकतों में शामिल होने से बचना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सक्रिय आतंकियों की संख्या साझा करना महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि संख्या पहले की तुलना में आधे से भी कम हो गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के दावे के विपरीत हो रही आतंकी घटनाओं के बारे में दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के दावे तथ्यों पर आधारित हैं। हमने कई सफल आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं। आतंकियों की संख्या में कमी आई है। आतंकियों के बुनियादी ढांचे को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है और कई आतंकी कमांडरों का सफाया कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सेना ने हैदरबेग में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की, छात्रों और शिक्षकों ने की सराहना   

निर्दोषों पर हमले हताशा का परिणाम
डीजीपी ने कहा कि निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या पाकिस्तान समर्थक आतंकियों की हताशा का परिणाम है। शुक्रवार को कुलगाम में हमारा एक साथी मारा गया, एक प्रवासी मजदूर को मार दिया गया। इन घटनाओं में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलेगी। मैं दोहराऊंगा कि शांति स्थापित हो रही है। शांति के खिलाफ काम करने वालों के लिए माहौल अनुकूल नहीं है। पुलिस आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।


शहीद अर्शिद के परिजनों से मिले डीजीपी
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह शहीद उप निरीक्षक अर्शिद अहमद मीर के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अफसर भी थे। मालूम हो कि पिछले रविवार को श्रीनगर में आतंकी हमले में प्रोबेशनरी अफसर सब इंस्पेक्ट अर्शिद अहमद शहीद हो गए थे। डीजीपी ने कहा कि हमें उनकी शहादत पर गर्व है और साथ ही हमें दुख भी है।

हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि वहां जनता के साथ बातचीत के दौरान लोगों ने आतंकियों की इस हरकत पर नाराजगी जताई जो दर्शाता है कि लोग पुलिस की भूमिका का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed