फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terror_jammu kashmir_taliban

चुनावों से पूर्व सीमा पार आतंकी घुसपैठ को तैयार

Thu, 16 Jan 2014 12:47 PM IST
राजेश विद्यार्थी,अखनूर
राजेश विद्यार्थी,अखनूर Updated Thu, 16 Jan 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
terror_jammu kashmir_taliban

उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा ने वर्ष 2014 जम्मू कश्मीर में सेना के लिए चुनौती भरा बताया।

विज्ञापन


उनके अनुसार अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के हटते ही तालिबान का प्रभाव जम्मू कश्मीर में हो सकता है। आने वाले चुनावों के लिए सीमा पार बैठे आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं और सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है।

सेना दिवस पर भारत-पाक वास्तविक नियंत्रण रेखा से दस किलोमीटर दूर जीओसी ने बताया कि चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसने की कई बार रिपोर्ट आई है।

चीन के साथ सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसके कारण कभी-कभार भारतीय सैनिक भी चीनी क्षेत्र में चले जाते हैं। स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण चीनी सेना से लगातार फ्लैग मीटिंग होती है और दोनों ओर के सैनिक लौट जाते हैं।
विज्ञापन


दुमचुक में पलायन की सूचनाओं से भी जीओसी ने इंकार किया। उन्होंने कहा, सीमा पार लांचिंग पैड मौजूद हैं और आतंकी घुसपैठ के लिए तत्पर हैं। राज्य में इसी साल चुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी वारदात करने की फिराक में हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में खराब हालात का भी प्रभाव जम्मू कश्मीर में पड़ सकता है। सेना इन सभी स्थितियों पर नजर रखे हुए है और वर्ष 2014 महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, जिसके कारण जम्मू कश्मीर में सशस्त्र बल को दिए गए विशेष अधिकार (अफस्पा) को हटाने के लिए उपयुक्त समय नहीं है।


घुसपैठ करने में आतंकी कामयाब नहीं हों। पिछले साल घुसपैठ की सबसे अधिक कोशिशें हुई हैं। इन कोशिशों को रोकने के लिए विशेष पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा कारण ही आतंकी घुसपैठ के लिए नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए काउंटर इंसरजेंसी (सीआई) टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed