फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   teacher built class room in govt school in rajouri

शिक्षिका ने अपने खर्चे से सरकारी स्कूल में बनाया क्लास रूम

Sun, 15 May 2016 02:13 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी Updated Sun, 15 May 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
teacher built class room in govt school in rajouri
rajouri - फोटो : Amar Ujala

सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका ने बच्चों की पढ़ाई और उन्हें सुविधाएं देने के लिए समाज को अनूठा संदेश दिया है। उन्होंने खुद के खर्चे से बच्चों के लिए क्लासरूम बनाकर दिया है।

विज्ञापन


लोगों को प्रेरित करने की यह पहल कालाकोट शिक्षा जोन के सरकारी मिडिल स्कूल घवान की है। स्कूल में नियुक्त शिक्षिका राजिंदर कौर बाली ने अपने खर्चे से क्लासरूम बनवाया है। स्कूल में 63 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इनमें से 21 विद्यार्थी प्राइमरी विंग में हैं।
विज्ञापन


प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के बैठने के लिए कमरा नहीं था। इसके बाद उन्होंने खुद कमरा बनवाने की ठानी। इसके लिए उन्होंने खुद के वेतन से पैसे जोड़े। आखिर उन्होंने निजी खर्चे पर क्लासरूम तैयार करा लिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे कार्य आगे भी जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम में सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसेन की उपस्थिति में क्लासरूम को विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया। सीईओ ने राजिंदर कौर के इस कार्य की प्रशंसा की है। उन्होंने उनके इस कदम को अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया।


कहा कि सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के हित में आगे आना चाहिए। सीईओ ने स्कूल के शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा विभाग की ओर से हर सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed