फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   SUVs for ITBP troops on indo-china border

भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों को एसयूवी मिलीं

Mon, 16 May 2016 11:12 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
 SUVs for ITBP troops on indo-china border
इन वाहनों से जवान सीमा से लगे इलाकों में आसानी से आ-जा सकेंगे - फोटो : PTI

भारत-चीन सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ऑपरेशनल गतिविधियों के लिए एसयूवी दी गई हैं। ऊंचाई पर तैनात इन जवानों के पास अभी तक ऐसी उच्च क्षमता वाले वाहन नहीं थे। इन वाहनों से जवान सीमा से लगे इलाकों में आसानी से आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन


जवानों को चार सफेद रंग की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) दी गई हैं जिनमें 25-25 लाख की दो टोयोटा-फॉर्च्यूनर और दो फोर्ड एंडेवर हैं। इन गाड़ियों को लद्दाख क्षेत्र में समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर बुर्तसे व दुंगती चौकियों और अरुणाचल प्रदेश के 6,000 फीट पर में चुका चौकी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


आईटीबीपी हेडक्वार्टर ने सूचना जारी कर कहा है कि इन गाड़ियों का इस्तेमाल सिर्फ ऑपरेशनल गतिविधियों के लिए करें। अभी तक ऊंचाई पर तैनात किसी भी अन्य सुरक्षा दल या सैन्य जवान को एसयूवी नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने कहा कि हमारे पास कई वाहन हैं जिनमें  ‘फोर व्हील ड्राइव’ क्षमता वाले वाहन भी हैं मगर हमें ऐसे उच्च क्षमता वाले वाहनों की जरूरत थी जो पहाड़ी क्षेत्रों में आसानी से चलाई जा सकें।


ये जवान 3,488 किमी लम्बे भारत-चीन सीमा पर तैनात हैं। ये जवान दुर्गम परिस्थितियों वाले स्थान 9,000 फीट से 18,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हैं जहां कि तापमान अक्सर शून्य से काफी नीचे चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed