{"_id":"6a0d5542be80f189590ef018","slug":"work-from-home-order-issued-at-kashmir-university-entire-system-to-operate-online-on-friday-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, शुक्रवार को ऑनलाइन रहेगा पूरा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी, शुक्रवार को ऑनलाइन रहेगा पूरा सिस्टम
Wed, 20 May 2026 12:06 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 20 May 2026 12:06 PM IST
सार
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मौजूदा हालात को देखते हुए शुक्रवार को ऑनलाइन कक्षाएं और कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कश्मीर यूनिवर्सिटी में वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने मौजूदा हालात को देखते हुए खर्चों में कटौती के कई अहम कदम उठाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार को सभी शैक्षणिक गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी जबकि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह फैसला खर्चों में कटौती, संसाधनों के बेहतर उपयोग और मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर लिया गया है। आदेश के तहत शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही गैर-जरूरी कार्यालयी गतिविधियों को सीमित करने और ऊर्जा व अन्य संसाधनों के उपयोग में बचत करने पर भी जोर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हालात की समीक्षा लगातार की जा रही है और आगे की स्थिति के अनुसार आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन