{"_id":"6911913c835e7e4b820c01d4","slug":"who-is-adil-ahmad-rather-the-ak-47-rifle-recovered-from-his-locker-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कौन है डॉक्टर आदिल अहमद राथर?... जीएमसी अनंतनाग का पूर्व रेजिडेंट; जिसके घर से मिली AK-47 राइफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कौन है डॉक्टर आदिल अहमद राथर?... जीएमसी अनंतनाग का पूर्व रेजिडेंट; जिसके घर से मिली AK-47 राइफल
Mon, 10 Nov 2025 12:51 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:51 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग के पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर आदिल अहमद राथर को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संदिग्ध संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
आदिल अहमद राथर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राथर के खुलासे पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन
आदिल अहमद राथर कौन है?
अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर आदिल अहमद राथर जो अनंतनाग के काजीगुंड निवासी हैं। वह 24 अक्तूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में कार्यरत थे।
विज्ञापन
आतंकी कनेक्शन के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद को अंबाला रोड से गिरफ्तार किया उस पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। कुछ दिन पहले उसे जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए थे। जिस पर आतंकी संगठन के पक्ष में बातें लिखी हुई थी। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉ. राथर के निजी लॉकर जीएमसी अनंतनाग से एके-47 राइफल बरामद की गई, डॉक्टर और जब्त राइफल दोनों अब श्रीनगर पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 28, 38 और 39 के तहत आरोप शामिल हैं। श्रीनगर पुलिस और जेआईसी अनंतनाग द्वारा वर्तमान में जांच की जा रही है। अधिकारी परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर से पूछताछ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
राइफल कहां से आई या डॉक्टर के लॉकर में कैसे रखी गई, इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं मिली है। जांच अभी भी जारी है और आगे के किसी भी संबंध का पता लगाया जा रहा है।