{"_id":"6af60bfade37e5972d04baf6","slug":"warning-from-a-crpf-jawan-following-the-kulgam-attack-terrorists-will-now-be-hunted-down-and-killed-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम हमले के बाद सीआरपीएफ जवान की चेतावनी: सामने से वार करने की हिम्मत नहीं, अब चुन-चुनकर मारे जाएंगे आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम हमले के बाद सीआरपीएफ जवान की चेतावनी: सामने से वार करने की हिम्मत नहीं, अब चुन-चुनकर मारे जाएंगे आतंकी
Fri, 13 Nov 2026 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:28 AM IST
सार
जवान ने इस कायराना हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और अब हमलावरों के बचने का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान...
- फोटो : video grab
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने आतंकवादियों को कड़ा संदेश दिया है। जवान ने इस कायराना हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और अब हमलावरों के बचने का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो संदेश में जवान ने बताया कि हाल ही में सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) ने इस बात पर संतोष जताया था कि इस वर्ष बल का एक भी जवान घायल नहीं हुआ है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि थी। जवान के अनुसार, आतंकवादियों को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने कुलगाम में नाका ड्यूटी पर तैनात पार्टी पर पीछे से आकर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। आतंकियों को ललकारते हुए जवान ने कहा कि उनमें सामने से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है, लेकिन अब चारों तरफ से घेराबंदी हो चुकी है और उन्हें चुन-चुनकर मार गिराया जाएगा।
विज्ञापन
जवान ने इस हमले में घायल हुए अपने तीन साथियों की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। उसने बताया कि गोलीबारी में एक जवान के कंधे, दूसरे के घुटने और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। तीनों घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो के अंत में जवान ने देशवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी लोग उन तीनों वीर जवानों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें, ताकि वे ठीक होकर सुरक्षित अपने घर लौट सकें।
विज्ञापन