फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Wangchuk's release will prove effective in improving the environment of Ladakh.

दो दिन में बदला माहौल: नए एलजी के आते ही सोनम वांगचुक रिहा, लद्दाख स्वायत्त परिषद ने बताया बड़ी जीत

Sun, 15 Mar 2026 11:11 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 15 Mar 2026 11:11 AM IST
सार

सोनम वांगचुक को नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन रिहा किया गया, जिसे लद्दाख में माहौल सुधार और लोगों में राहत की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Wangchuk's release will prove effective in improving the environment of Ladakh.
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

विस्तार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई को लद्दाख में माहौल बेहतर बनाने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। हाईपावर कमेटी की बैठक में भी लगातार वांगचुक की रिहाई की मांग उठाई जा रही थी। लेह हिंसा के बाद जिस तरह से वांगचुक को हिरासत में लिया गया और राष्ट्रद्रोह के आरोप लगे, उससे लद्दाख के तमाम लोग आहत थे।

विज्ञापन


नए उपराज्यपाल के रूप में विनय कुमार सक्सेना के शपथ के दूसरे ही दिन वांगचुक को रिहा किया जा रहा है। जिस तरह से पहले दिन शपथ लेते ही पत्रकारों से रूबरू होकर एलजी ने सभी को साथ लेकर आगे चलने की बात कही थी इससे ऐसी पहल के संकेत मिल रहे थे। कहा जा रहा है कि वांगचुक की रिहाई का सुझाव भी नवनियुक्त एलजी का था।
विज्ञापन


अब लोगों में लेह हिंसा के दौरान हिरासत में लिए गए सभी लोगों की रिहाई की भी उम्मीद जगी है। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के को-चेयरमैन छेरिंग दोरजे ने खुद सोनम वांगचुक की रिहाई का स्वागत करते हुए इसे अपनी बड़ी जीत बताया। साथ ही यह भी कहा कि नए एलजी से उनकी मुलाकात हुई है और उन्होंने लद्दाख के विकास पर बात की। अभी तक उनका रुख सकारात्मक दिखा है। छेरिंग दोरजे के अनुसार लद्दाख के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। गृह मंत्रालय के सामने बात रख चुके हैं। अब एलजी पर भी नजरें हैं। यहां से बात वे ऊपर तक पहुंचाएंगे। राहत इस बात से है कि लद्दाख के लोगों पर राष्ट्रद्रोह का जो आरोप लगा था, अब वह धुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद, कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून भी सोनम वांगचुक की रिहाई से काफी खुश दिखे। उनके अनुसार यह एक अच्छा कदम है। इससे लद्दाख के लोगों के साथ समन्वय बनाने में सहायता मिलेगी। एलजी अभी नए हैं। पद संभाले दो ही दिन हुए हैं। आगे उनसे लद्दाख की बेहतरी के लिए कदम उठाने की उम्मीद है।

Trending Videos

लद्दाख के प्रमुख मुद्दे
  • लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने,लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग
  • लद्दाख में गजटेड भर्ती के लिए अलग से लोक सेवा आयोग बने।
  • लेह हिंसा के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed