फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Video of fight for oxygen in SMHS hospital goes viral

एसएमएचएस अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए लड़ाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Video of fight for oxygen in SMHS hospital goes viral
श्रीनगर। श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर लड़ाई का एक वीडियो शनिवार को सामने आया है। जिस शख्स ने इस वीडियो को शूट किया है वो अस्पताल से थोड़ी दूर से ऑक्सीजन सिलिंडर से लदी गाड़ी का पीछा करते आया है और इस वीडियो में यह दिख रहा है कि मरीजों के अटेंडेंट अस्पताल के बाहर से ही इस गाड़ी के ऊपर चढ़कर अस्पताल में दाखिल हुए और अपने अपने सिलिंडर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान किसी कारण आपस में भिड़ पड़े।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि ऐसे दृश्य रोज देखने को मिलते हैं। मरीजों के अटेंडेंट खुद सिलिंडर वितरण का काम करते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इसको लेकर कोई व्यवस्था नहीं रखी है। अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल सिक्योरिटी को तैनात कर एसओपी के तहत सिलिंडर वितरण का काम करवाना चाहिए। वहीं अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

इससे एक दिन पहले ही डीसी ऐजाज असद ने कहा था कि एसएमएचएस अस्पताल के हर वार्ड में पर्याप्त ऑक्सीजन की सप्लाई है। यहां तक कि बल्क ऑक्सीजन सिलिंडरों का बफर स्टॉक भी मौजूद है। लेकिन इसके बावजूद ऐसे दृश्य सामने आना कहीं न कहीं अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था की पोल खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed