फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Vaccination campaign is not going on pace: Mehbooba

रफ्तार से नहीं चल रहा टीकाकरण अभियान: महबूबा

विज्ञापन
Vaccination campaign is not going on pace: Mehbooba
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को पार्टी नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना महामारी को देखते हुए देश की विभिन्न जेलों में बंद कश्मीरी लोगों को तत्काल रिहा करना चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस दौर में कम गंभीर मामले के कैदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए कहा है, केंद्र सरकार को इस पर अमल करते हुए जल्द से जल्द लोगों को रिहा करना चाहिए।
विज्ञापन

महबूबा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का वर्तमान दौर में एक मात्र उपाय टीकाकरण है परंतु टीके की कमी के कारण सबको वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। आखिर कब तक लोगों को घरों में रखा जाएगा। सरकार को इसके लिए प्रबंध करना चाहिए। वैक्सीनेशन जिस रफ्तार से चलना चाहिए वह नहीं चल रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी किल्लत है, ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग किट्स नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की कमर तोड़ दी है। 2019 में लंबे समय तक पाबंदियां रहीं। उसके बाद 2020 और 2021 में कोरोना के कारण कारोबार बिल्ुकल ठप पड़ा हुआ है। सरकार को सभी को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed