{"_id":"6343d8420462e23960339969","slug":"union-minister-jyotiraditya-scindia-along-with-lg-manoj-sinha-inaugurated-4th-heli-india-summit-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री सिंधिया और LG सिन्हा ने चौथे हेली-इंडिया समिट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री सिंधिया और LG सिन्हा ने चौथे हेली-इंडिया समिट का किया उद्घाटन
Mon, 10 Oct 2022 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:50 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रियों और कार्गो दोनों के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधन के रूप में हेली सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Heli-India Summit 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर में चौथे हेली-इंडिया समिट 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि श्रीनगर में आज हेली-समिट का आयोजन कर हेलिकॉप्टर सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार की एक नई शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर जितना खूबसूरत है, उतनी गति से विकसित भी हो रहा है। प्रदेश में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। पहले विभिन्न रैंकिंग में जम्मू कश्मीर का नाम नीचे से देखा जाता था, लेकिन अब ऊपर रैंकिंग देखना शुरू की जाती है। यह बदलाव प्रदेश में आया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कार्गो दोनों के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधन के रूप में हेली सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की मंजूरी: जम्मू-कश्मीर सीमेंट लिमिटेड अब निजी हाथों में सौंपी जाएगी, 2012 से घाटे में चल रही कंपनी
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना है। श्रीनगर में आज हेली-समिट का आयोजन कर हेलिकॉप्टर सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार की एक नई शुरुआत हुई है। हेली पॉलिसी व आपातकालीन चिकित्सा में हेलिकॉप्टर के उपयोग के कार्य शुरू किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, खास कर पर्यटन के क्षेत्र में नए शिखर की ओर बढ़ते जम्मू-कश्मीर के लिए नागर विमानन की वृद्धि अति महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
Jammu Kashmir: देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बदहाल, 1500 सोलर पैनल के आसपास दलदल, मोदी ने किया था शुभारंभ