{"_id":"6adfb4b524becad2850586c8","slug":"srinagar-chowdhary-mohamad-ramzan-mp-nc-gave-statement-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1048475-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सऊदी अरब में फंसे उमरा जायरीनों की शीघ्र सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सऊदी अरब में फंसे उमरा जायरीनों की शीघ्र सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए
विज्ञापन
- नेकां सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान ने विदेश मंत्री और जेद्दा वाणिज्य दूतावास से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा जायरीनों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से सोमवार को विस्तृत बातचीत की है। उन्होंने जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी के समक्ष भी मामला उठाया और जायरीनों की शीघ्र व सुरक्षित वतन वापसी के लिए तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप की मांग की है।
सांसद ने वहां फंसे तीर्थ यात्रियों और उनके परिजन की परेशानियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इनमें कई बुजुर्ग, बीमार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग शामिल हैं। वापसी में हो रही अनिश्चित देरी के कारण होटल, भोजन, दवाओं और वैकल्पिक यात्रा प्रबंधों पर होने वाला अतिरिक्त खर्च इन जायरीनों के लिए भारी मानसिक व आर्थिक तनाव का कारण बन गया है।
चौधरी मोहम्मद रमजान ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न एजेंसियों और एयरलाइंस के साथ समन्वय स्थापित कर जायरीनों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करने की अपील की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि वापसी का अतिरिक्त खर्च उठाने में असमर्थ यात्रियों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। जब तक उनकी सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे यात्रियों के लिए उचित ठहरने, खान-पान और चिकित्सकीय देखभाल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने जोर देकर कहा कि जायरीनों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोपरि होना चाहिए और सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिए त्वरित व ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।