{"_id":"6979a9e34d959916120313d9","slug":"two-tourists-die-in-srinagar-brought-dead-to-hospitals-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: श्रीनगर में दो पर्यटकों की मौत, होटलों से अस्पताल तक मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: श्रीनगर में दो पर्यटकों की मौत, होटलों से अस्पताल तक मचा हड़कंप
Wed, 28 Jan 2026 11:48 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:48 AM IST
सार
श्रीनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो पर्यटकों की बेहोशी की हालत में अस्पताल लाने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
श्रीनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो पर्यटकों की मौत हो गई। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पहली घटना में एक पर्यटक को डल झील के पास स्थित एक होटल से बेहोशी की हालत में श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल श्रीनगर लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय तरनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था।
विज्ञापन
दूसरी घटना में एक अन्य पर्यटक को बेहोशी की हालत में जेवीसी बेमिना से एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि वह पर्यटक श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में एक होटल में ठहरा हुआ था। एसकेआईएमएस सौरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेश रामचंदर महिंद्रकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र का रहने वाला था। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन