फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   two terrorists of LeT neutralised by srinagar police in an encounter in bemina area of srinagar

Encounter in Srinagar: श्रीनगर में पुलिस ने तीन आतंकियों को किया ढेर, घाटी में इस साल अब तक 100 दहशतगर्दों का सफाया

Tue, 14 Jun 2022 08:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 08:55 AM IST
सार

आईजी ने बताया कि जनवरी में 20 आतंकी मारे गए। फरवरी में सात और मार्च में 13 दहशतगर्दों का सफाया किया गया। वहीं  अप्रैल में 24 और मई में 27 आतंकवादी अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों ने ढेर किए।

विज्ञापन
two terrorists of LeT neutralised by srinagar police in an encounter in bemina area of srinagar
security forces - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर शहर में लगातार दूसरे दिन सोमवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के और तीन दहशतगर्दोंं को पुलिस ने मार गिराया। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी था। एक पुलिसकर्मी को भी घायल हुआ है। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। इससे पहले रविवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर आतंकी आदिल पर्रे को मार गिराया गया था। श्रीनगर में दो दिन में छह आतंकियों को मारने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बेमिना इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि यह ग्रुप सोपोर मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। सटीक सूचना के आधार पर इन्हें मार गिराया गया। 
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों के पास से बरामद दस्तावेज के आधार पर एक की शिनाख्त पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी अब्दुल्ला गोजरी के रूप में हुई है। दूसरा अनंतनाग के आदिल हुसैन मीर उर्फ सूफियान उफ मुसाब था। तीसरे आतंकी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आदिल 2018 में वाघा बॉर्डर से वीजा पर पाकिस्तान गया था। वहां से हथियारों की ट्रेनिंग लेने के बाद वह लौट आया था। इस ऑपरेशन को पुलिस के एसओजी ने अंजाम दिया। इसमें सेना व सीआरपीएफ की कोई भागीदारी नहीं रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में इस साल अब तक 100 आतंकियों का सफाया

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका दिया है। घाटी में इस साल अब तक हुईं मुठभेड़ में 100 आतंकवादियों का सफाया किया गया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार मारे गए इन दहशतगर्दों में 71 स्थानीय व 29 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की ओर से की गई इस बड़ी कार्रवाई का सबसे ज्यादा नुकसान लश्कर-ए ताइबा को हुआ है, जिसके 63 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि जैश-ए मोहम्मद ने 24 आतंकियों ढेर किया गया है। बाकी अंसार गज्वातुल हिंद और आईएसजेके से संबंधित थे।

आईजी ने बताया कि जनवरी में 20 आतंकी मारे गए। फरवरी में सात और मार्च में 13 दहशतगर्दों का सफाया किया गया। वहीं  अप्रैल में 24 और मई में 27 आतंकवादी अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों ने ढेर किए। जून के पहले 12 दिनों में नौ आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक मारे गए आतंकवादियों की संख्या 2021 में मारे गए आतंकियों की संख्या से दोगुनी है। सुरक्षा बलों ने इस 2021 में 49 स्थानीय व एक विदेशी आतंकवादी सहित 50 दहशतगर्दों को मार गिराया था।

  बता दें कि कि इस वर्ष मारे गए आतंकवादियों का यह आंकड़ा एक नया और खतरनाक चलन दिखाता है कि घाटी में अब पिछले वर्षों की तुलना में अधिक विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed