फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two killed, one seriously injured in Shopian cold store blast

शोपियां के कोल्ड स्टोर में धमाका: मरम्मत के दौरान फटा बॉयलर, अलीगढ़ के दो इंजीनियरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 30 Apr 2026 10:16 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां
अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां Published by: Nikita Gupta Updated Thu, 30 Apr 2026 10:16 PM IST
सार

शोपियां के अग्लर फ्रूट मंडी स्थित कोल्ड स्टोर में मरम्मत के दौरान स्टीम बॉयलर फटने से दो इंजीनियरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Two killed, one seriously injured in Shopian cold store blast
शोपियां के कोल्ड स्टोर में हुए विस्फोट - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की अग्लर फ्रूट मंडी में कोल्ड स्टोर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात शोपियां के अग्लर में एक कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर के विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। यह घटना फ्रूट मंडी में स्थित जम जम कोल्ड स्टोर में हुई। यहां मरम्मत के दौरान स्टीम बॉयलर फट गया। विस्फोट में तीन इंजीनियर घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


घायलों में से एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सौरभ सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।एक अन्य घायल व्यक्ति शिव कुमार ने भी बाद में उपचार के दौरान जख्मी की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। तीसरे घायल व्यक्ति राज कुमार का इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि धमाका उस समय हुआ जब ये लोग बॉयलर की मरम्मत का काम कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed