Jammu Kashmir: सोपोर में दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
सोपोर में बारामुला पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास पिस्तौल, हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इनकी गिरफ्तारी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद नाके पर की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला जिले के सोपोर में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गयाहै। ये दोनों शब्बीर अहमद नजार निवासी मोहल्ला तौहीद कॉलोनी माजबुग और शब्बीर अहमद मीर निवासी ब्रथ सोपोर हैं।
इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 20 कारतूस और दो हथगोले समेत आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन्हें सेना की 22 आरआर), सीआरपीएफ की 179 बटालियन और पुलिस के संयुक्त नाके पर पकड़ा गया है।
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की विशेष सूचना मिलने के बाद यह नाका लगाया गया था। जांच के दौरान फ्रूट मंडी सोपोर से आहत बाबा क्रॉसिंग की ओर आ रहे दो व्यक्तियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों की मौजूदगी देखकर भागने का प्रयास किया।
संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इस संबंध में सोपोर पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के अंतर्गत एफआईआर संख्या 253/2025 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।