फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   TRF took responsibility for the attack on the journalist

Jammu & Kashmir: टीआरएफ ने ली पत्रकार पर हमले की जिम्मेदारी, बडगाम में बुलेटप्रूफ गाड़ी पर चलाई गई थीं गोलियां

Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 02 Jun 2025 11:52 PM IST
सार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय और सुराग जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
TRF took responsibility for the attack on the journalist
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पत्रकार के वाहन पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शैडो संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हुआ है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल बयान में टीआरएफ ने कहा कि ऑपरेशन फ्लश आउट - कठपुतली और सहयोगी... हम पास में हैं और समय बीत रहा है। हम चूकते नहीं हैं, बल्कि पश्चाताप का मौका देते हैं। अगली बार चूक नहीं होगी। यह हमला रविवार शाम बडगाम के ज्वालापोरा गांव में हुआ, जब अज्ञात बंदूकधारियों ने स्थानीय पत्रकार मंजूर अहमद भट के वाहन को निशाना बनाया। हालांकि पत्रकार की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर दो गोलियां लगने के कारण वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय और सुराग जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed