{"_id":"6880f6151cc6fdce840f65ec","slug":"three-terrorist-associates-arrested-in-bandipora-taken-to-jic-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बांदीपोरा में हथियारों के साथ तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों की सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बांदीपोरा में हथियारों के साथ तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, सुरक्षाबलों की सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम
Wed, 23 Jul 2025 08:18 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:18 PM IST
सार
बांदीपोरा में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन आतंकी सहयोगियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए उन्हें जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हथियारों के साथ पकडे गए आतंकवादी सहयोगियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए जॉइंट इंटेररोगेशन सेंटर (जेआईसी) ले जाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना, पुलिस और सीआरपीएफ सहित संयुक्त बलों ने मंगलवार देर रात उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक संयुक्त नाका (चेकपॉइंट) अभियान के दौरान तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की सी/3 बटालियन, सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने अरागाम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में गरुरा चौराहे पर संयुक्त नाका लगाया था।
विज्ञापन
चिट्टीबांडी की ओर से चेकपॉइंट की ओर आ रहे तीन व्यक्ति नाका दल को देखकर अचानक पीछे मुड़ गए और भागने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों ने तुरंत पीछा किया और तीनों को पकड़ लिया। बाद में उनकी पहचान तारिक अहमद डार, बिलाल अहमद डार और मुदस्सिर अहमद लोन के रूप में हुई। तीनों बांदीपोरा जिले के शाहगुंड हाजिन के निवासी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों ने एक हथगोला और दो एके-सीरीज मैगज़ीन बरामद करने का दावा किया जिनमें से प्रत्येक में 10 ज़िंदा राउंड थे। अरागाम पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 39/2025 के तहत गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि तीनों को आगे की पूछताछ और जांच के लिए बांदीपोरा के जेआईसी में स्थानांतरित कर दिया गया है।