फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Three suspects arrested in Shopian with a grenade and posters amidst threats to Kashmiri Pandits.

बाइक सवार के पास से मिला 'आतंकी सामान': शोपियां में ग्रेनेड व हिजबुल पोस्टर समेत 3 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच जारी

Tue, 25 Aug 2026 12:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां
अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 25 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

शोपियां के मुगल रोड पर सुरक्षाबलों ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पांच धमकी भरे पोस्टर बरामद किए।

विज्ञापन
Three suspects arrested in Shopian with a grenade and posters amidst threats to Kashmiri Pandits.
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीरी पंडितों को धमकी के बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आपत्तिजनक एवं धमकी भरे पोस्टर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

मुगल रोड पर पदपावन के पास संयुक्त सुरक्षाबलों की जांच के दौरान बाइक सवार तीनों संदिग्धों को रोका गया। बरामद सामग्री के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी गतिविधियों और संभावित आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षाबलों की टीम मुगल रोड पर नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक (जेके 18 बी-6130) पर सवार तीन लोगों को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच पोस्टर बरामद हुए। पोस्टरों पर धमकी लिखी गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलगाम के मतुल्हामा निवासी जुनैद अहमद, जुनैद मुजफ्फर और चुदर निवासी आमिर यूसुफ के रूप में हुई है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां सभी से पूछताछ कर रही हैं। आतंकी संगठन से जुड़ाव, बरामद ग्रेनेड तथा पोस्टरों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने की कोशिश है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कश्मीरी पंडितों को हाल में दी गई धमकियों और बरामद आपत्तिजनक पोस्टरों के बीच कोई संबंध है या नहीं। इस संबंध में अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी...खाली मकान से हथियार और गोला-बारूद बरामद
बारामुला जिले के सोपोर स्थित तारजू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान में सोमवार देर रात बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 177 व 179 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त रूप से की गई है।

बताया जा रहा है कि संबंधित मकान एक कश्मीरी पंडित परिवार का है, जो वर्ष 1990 में यहां से पलायन कर गया। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 कारतूस, चार हैंड ग्रेनेड और एक आईईडी बरामद की है। सुरक्षाबलों ने सभी हथियारों और विस्फोटकों को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है कि हथियार किसके थे और बंद मकान तक कैसे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed